सांसद सायोनी घोष के सिर कलम पर एक करोड़; यूपी BJP नेता का VIDEO, अब बैकफुट पर आए
सिकंदराबाद (बुलंदशहर) संवाददाता, मई 21 -- UP News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं टीएमसी सांसद सायोनी घोष का सिर कलम करने पर एक करोड़ का इनाम देने की घोषणा करने वाले यूपी भाजपा नेता बैकफुट पर आ गए हैं। बुलंदशहर में सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता डॉ. प्रदीप दीक्षित के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सायोनी के सिर के बदले एक करोड़ रुपये देने के बयान से राजनीतिक माहौल गर्मा गया। सांसद सायोनी घोष ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। सांसद ने इसे एक खुली धमकी बताया और पुलिस से कार्रवाई की अपील की। सायोनी के एक्टिव होते ही भाजपा नेता ने बुधवार शाम खेद जताते हुए वीडियो जारी किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने यह विवादित बयान कुछ दिन पूर्व न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.