उन्नाव, दिसम्बर 1 -- शुक्लागंज। सांसद साक्षी महाराज का काफिला रविवार दोपहर पोनी रोड तिराहे पर जाम में फंस गया। सांसद के गुजरने से पहले ही तिराहे पर अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शा और ऑटो के कारण लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आधा दर्जन ई-रिक्शा और ऑटो को कोतवाली में खड़ा कर लिया। सांसद को सड़क मार्ग से कानपुर जाना था। इसके लिए उनके रास्ते के सभी थानों को पहले से सचेत कर दिया गया था। उन्नाव से मरहाला चौराहे तक काफिला बिना किसी रुकावट के निकल गया, लेकिन पोनी रोड तिराहे पर जाम लगने से काफिला फंस गया। मौके पर तत्काल पुलिस कर्मी पहुंचे और दो एसआई समेत अन्य कर्मचारियों ने काफिले को जाम से निकालने में मदद की। इसके बाद पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को पकड़ा और कोतवाली में खड़ा करने का आदेश दिया। लोगों का कहना है कि यह घटना प्रशासनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.