रांची, अप्रैल 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची लोकसभा क्षेत्र के कलाकारों और स्वदेशी उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए एक से तीन मई तक ऑड्रे हाउस में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव और स्वदेशी मेला लगेगा। महोत्सव की घोषणा गुरुवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ऑड्रे हाउस में आयोजत संवाददाता सम्मेलन में किया। संजय सेठ ने बताया कि सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला में रांची लोकसभा क्षेत्र के बच्चे, युवा, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिक अपनी सहभागिता निभाएंगे। ऑड्रे हाउस में होने वाला यह भव्य आयोजन कला, संस्कृति और स्वदेशी का अनूठा संगम होगा। इसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के 50 से अधिक स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी अपनी सहभागिता निभाएंगे। छह विधाओं की होगी प्रतियोगितासांसद सांस्कृतिक महोत्सव में छह विधाओं की प्रतियोगिता होगी। इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.