रांची, अप्रैल 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का आयोजन एक से तीन मई तक आड्रे हाउस में होने जा रहा है। आयोजन को लेकर रविवार को सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में प्रभारी संयोजक एवं आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक आड्रे हाउस में हुई। संजय सेठ ने बताया कि मेले में 125 से भी ज्यादा स्टॉल लोगों को निःशुल्क दिया जा रहा है। इन स्टॉलों के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति सहित श्री अन्न (मोटा अनाज) को बढ़ावा देना जैसी गतिविधियां दिखेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रहेंगे। वहीं, उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक लोगों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। विभिन्न स्कूलों के दस हजार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.