रांची, मई 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची के ऑड्रे हाउस में सांसद संजय सेठ द्वारा आयोजित तीन दिनी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में जेडी नेशनल बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक और जनजातीय समूह नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पहले दिन लोकनृत्य, दूसरे दिन नाटक और अंतिम दिन जनजातीय नृत्य में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी पहचान बनाई। कॉलेज की एनएसएस अधिकारी चुमकी रॉय के मार्गदर्शन व निर्देशन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस सफलता पर कॉलेज परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.