सुल्तानपुर, मई 7 -- सुलतानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर लम्बित आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में गुरुवार को गवाह नहीं आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। पंचायत चुनाव के दौरान 13 अप्रैल 2021 को हसनपुर में पार्टी की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सलमा बेगम पत्नी मक़सूद अंसारी के पक्ष में प्रशासन की अनुमति के बिना बंधुआ कला थाना क्षेत्र के हसनपुर में बिना अनुमति जनसभा करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सुनवाई 14 मई को नियत की है। यह भी पढ़ें- सांसद पर की अभद्र टिप्पणी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने की एफआईआर की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...