हजारीबाग, मार्च 22 -- चौपारण प्रतिनिधि रामनवमी की पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र कला को नई ऊर्जा देने और सनातन संस्कृति के गौरव को बचाये रखने के उद्देश्य से रविवार को चौपारण प्रखंड तीनो मंडलों में सांसद दंड वितरण अभियान 2026 का आयोजन किया गया। सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज यादव ने संयुक्त रूप से प्रखंड की सभी 26 पंचायतों के सैकड़ों अखाड़ा धारियों के बीच लाठी (दंड) का वितरण किया।​शस्त्र और शास्त्र दोनों का है समान महत्व: सांसदउपस्थित रामभक्तों और अखाड़ा समितियों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों का विशेष स्थान रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी पारंपरिक कला-कौशल के लिए जानी जाती है, लेकिन आधुनिकता के दौर में यह कला कहीं न कहीं कमजोर पड़ी है। सांसद ने...