सांसद व विधायक ने सात सड़क निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
पाकुड़, मई 23 -- महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो़ स्टीफन मरांडी ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएम-जनमन) के अंतर्गत बनने वाली सात सड़क निर्माण परियोजनाओं का नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सांसद एवं विधायक का झामुमो कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। शिलान्यास के अवसर पर सांसद विजय हांसदा एवं विधायक प्रो़ स्टीफन मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं होतीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से वर्षों से आवागमन की समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.