कुशीनगर, अप्रैल 5 -- बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद।सांसद और विधायक ने नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कौवासार में रविवार को अंत्येष्टि स्थल व बिंदवलिया गांव के प्राचीन कोट माता भुवनेश्वरी के मंदिर परिसर में यात्री हाल का शिलान्यास किया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे एवं विशिष्ट अतिथि खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने कौवासार में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण से ग्रामवासियों को अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक व्यवस्था के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अंत्येष्टि स्थल क...