संवाददाता, जून 1 -- UP News: अब सभासदों को भी सांसद और विधायकों की तरह अपने वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए व्यक्तिगत निधि मिलेगी। सभासदों को निधि मिलने का मुद्दा विधान परिषद में बडी मजबूती के साथ रखा गया है। जिस पर शासन ने डीएम से आख्या मांगी है। डीएम की रिपोर्ट के बाद इस मामले को गति दी जाएगी। सभासद अपनी निधि से सड़क, पथ प्रकाश, नाली, पेयजल आदि कार्य करा सकेगे। चेयरपर्सन और चेयरमैन के द्वारा नगर पालिका का मुख्य संचालन किया जाता है। सभासदों से प्रस्ताव लेकर बोर्ड बैठक के एजेंडे में रखे जाते है। एजेंडा तैयार होने पर चेयरपर्सन व चेयरमैन के द्वारा बोर्ड बैठक बुलाई जाती है। बोर्ड बैठक में उक्त एजेंडा ईओ के द्वारा पढा जाता है और सदन में उक्त प्रस्तावों पर स्वीकृति और अस्वीकृति की मोहर लगती है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए निर्माण कार...