सांसद-विधायक सागर के आवास पहुंचे, दी सांत्वना
कानपुर, अगस्त 1 -- कानपुर। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ड्रोन हमले में मारे गए नेवी आफीसर सागर गुप्त के आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों को विदेश मंत्रालय से ताजा जानकारी दिलाई। आश्वासन दिया कि दुख की घड़ी में सरकार और हम सभी परिवार के साथ हैं। सांसद ने सागर गुप्त के आवास पर पत्नी शालू गुप्ता, माता श्रीमती रामादेवी गुप्ता तथा भाई मनीष गुप्ता से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। विदेश मंत्रालय के अफसरों ने आश्वस्त किया कि पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है। रमेश अवस्थी काकादेव स्थित भाजपा पार्षद नीरज कुरील के आवास भी पहुंचे। जहां उन्होंने उनके दिवंगत पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। रमेश अवस्थी के संग दीपक शुक्ला पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्र रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.