बरेली, सितम्बर 28 -- नवाबगंज। लगातार बारिश से किसानों की फसलें जलमग्न हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। रविवार को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक डा. एमपी आर्य ने इनायतपुर, बिशनपुर, खंजनपुर, खंजनिया व गरगइया गांव पहुंचकर खेतों का जायजा लिया।किसानों ने बताया कि खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लंबे समय तक से धान की फसल सड़ने का खतरा है। किसानों ने जल निकासी और फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा की मांग की। विधायक ने अधिकारियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए और नियमानुसार मुआवजा का भरोसा दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: तालाब के साथ बघार उफनाया, खेतों से घरों तक में भरा पानी यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रक्सा डीह में तिरहुत नहर का तटब...