घाटशिला, मई 27 -- चाकुलिया: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से पुनः एक बार चाकुलिया एवं चाईबासा के यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इन दोनों ही स्थान के लिए समुचित ट्रेन सेवा की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में चाकुलिया एवं चाईबासा के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से आग्रह किया था। सांसद ने इस संबंध में द पू रेलवे महाप्रबंधक से वार्ता की एवं दोनों ही जगह के लिए ट्रेन की आवश्यकता को रेखांकित किया। रेल महाप्रबंधक ने बातों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड से इस संबंध में प्रस्ताव दिया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने दो ट्रेनों की स्वीकृति प्रदान की है। इन दोनों ट्रेनों के परिचालन का प्रस्तावित समय के अनुसार टाटानगर से चाकुलिया के लिए मेमू ट्रेन सेवा टाटानगर से सुबह 11:00 बजे रवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.