नैनीताल, मार्च 22 -- भवाली। उत्तराखंड सह प्रभारी एवं धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद रेखा वर्मा ने रविवार को कैंची धाम पहुंचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। सांसद ने कहा कि बाबा के दर्शन कर मन को शांति मिली। उन्होंने देश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह, सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन कैड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य शुभांकर बिष्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.