सांसद राजीव राय ने संसद में एम्स की स्थापना की उठाई मांग
मऊ, मार्च 27 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय ने संसद में नियम 377 के तहत मऊ में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की मांग किया। सांसद ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को उजागर करते हुए कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सांसद राय ने सदन में स्पष्ट किया कि यदि सरकार को भूमि उपलब्ध कराने में कोई समस्या आती है, तो वह स्वयं जमीन खरीदकर सरकार को देने के लिए तैयार हैं। सांसद राजीव राय ने मऊ में एम्स बनने से न केवल जिले बल्कि आसपास के बलिया, गाजीपुर और आजमगढ़ के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, बिहार के सीमावर्ती जिलों जैसे बक्सर के मरीजों को भी लाभ होगा। वर्तमान में पूर्वांचल में केवल गोरखपुर में एम्स है, जो मऊ से काफी दूरी पर स्थित है। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.