सांसद या गर्वनर बना देते थे; चुनाव आयोग पर PM मोदी के पुराने बयान के जरिए मनोज तिवारी ने साधा निशाना
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एकबार फिर 'विशेष गहन पुरीक्षण' (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना इंटरव्यू अपने 'एक्स' हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा 'ध्यान से सुनना चाहिए ये सच्चाई। पहले एक सदस्यीय ही होता था चुनाव आयोग और जब वो रिटायर होते थे, तो सांसद या गवर्नर बना दिया जाता था।' दरअसल चुनाव आयोग में आजादी के बाद से लगभग 50-60 साल तक एक ही चुनाव आयुक्त होता था मगर बाद में तीन सदस्यीय पैनल बनाया गया। हालांकि बीच में फिर से एक सदस्य व्यवस्था को वापस लाया गया था। 1993 से चुनाव आयोग में तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.