सहारनपुर, जून 11 -- देवबंद। रामपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्ला नदवी बुधवार को इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम पहुंचे। उन्होंने उलेमा से मुलाकात करते हुए जहां संस्था में दी जा रही दीनी तालीम की जानकारी हासिल की वहीं उलेमा से वर्तमान हालात पर भी विचार विमर्श किया। हालांकि चर्चा है कि विधान सभा चुनाव से पूर्व वह सपा मुखिया का संदेश लेकर संस्था के जिम्मेदारों से उन्होंने मुलाकात की। चुनाव के दौरान दारुल उलूम में राजनीतिज्ञों से मुलाकात पर प्रतिबंध होने के चलते समय से पूर्व विधान सभा चुनाव होने की आहट होने पर अब विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा पहले ही देवबंदी उलेमा से मुलाकात करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम पहुंच उलेमा से की अलग-अलग मुलाकात हालांकि मुलाकात को शिष्टाचार भेट और द...