रामपुर, मार्च 21 -- जिले में ईद का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। शाहबाद गेट स्थित प्रमुख ईदगाह पर हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लोगों से गले मिलकर बधाई दी और सौहार्द का संदेश दिया। नमाज के बाद सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश और दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ की है। सांसद नदवी ने अशांति वाले क्षेत्रों में शांति और लोगों के बीच भाईचारा कायम रहने की कामना की। उन्होंने लोगों से प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...