चतरा, मई 14 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह ने हंटरगंज में चार लोगों को अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। जिसमें औरु पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुबल कुमार पाण्डेय को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को बनाया गया है। जबकि पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे अरुण चौरसिया को प्रखंड मुख्यालय एवं थाना तथा अप्पू आर्य को कृषि विभाग तथा आलोक कुमार सिंह को बाल विकाश परियोजना, जयनंदन सिंह को स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग एवं टूनटून सिंह को विद्युत विभाग का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है। विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपाइयों ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिलों का आवंटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...