हजारीबाग, मार्च 16 -- हजारीबाग हिटी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 22/26 के तहत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सांसद मनीष जायसवाल ने आगामी रामनवमी के अवसर को लेकर अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक फेसबुक यूजर द्वारा आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की गई। इस संबंध में सांसद की ओर से लोहसिंघना थाना में लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सांसद ने अपने आवेदन में बताया कि उनके फेसबुक पेज से 9 लाख से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी से सोशल मीडिया पर अनावश्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.