सांसद मनीष जायसवाल ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
हजारीबाग, सितम्बर 9 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को दिवंगत झारखंड कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के नरसिंह रायडीह स्थित आवास पहुंचकर उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके आकस्मिक निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सांसद जायसवाल संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने धनबाद पहुंचे। धनबाद पहुंचने पर विधायक राज सिन्हा सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे जिला भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Hazarib...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.