सांसद मद से व्हीलचेयर व वाहन की खरीद होगी
धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में सांसद मद की राशि से सार्वजनिक उपयोग के लिए व्हीलचेयर और चारपहिया वाहन की खरीद की जाएगी। इसको लेकर लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से अल्पकालीन कोटेशन आमंत्रित किया गया है। दोनों सामग्रियों की खरीद वित्तीय वर्ष 2025-26 में सांसद मद से की जानी है। सांसद मद से विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सरकारी अस्पतालों में सार्वजनिक उपयोग के लिए एक अदद चारपहिया वाहन की आपूर्ति की जानी है। इसके अलावा मैनुअल या मोटराइज्ड व्हीलचेयर की भी खरीद की जाएगी। संबंधित आपूर्तिकर्ता कार्यालय में निर्धारित अवधि के दौरान अपना कोटेशन जमा कर सकेंगे। चारपहिया वाहन के लिए कोटेशन 14 अगस्त को दोपहर दो बजे तक कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में प्राप्त किया जाएगा। वहीं प्राप्त कोटेशन को 14 अगस्त को ही दोपहर तीन बजे खोला जाएगा। इसी तरह व्हीलचेय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.