बुलंदशहर, जून 17 -- बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह ने पहासू के गांव रामपुर (मानपुर)में रात्रि प्रवास कर लोगों की समस्याएं सुनी।इस मौके पर लघु सिंचाई, समाज कल्याण,पशु पालन,ग्राम्य विकास,पंचायत, खाद्य एवं रसद,तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने सांसद से गांव में सफाई कर्मी न आने की शिकायत की। सांसद ने गांव में 71.50 लाख की लागत से बनी 980 मीटर काली सड़क का शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन मे खुशहाली लाने को प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- सांसद भोला सिंह ने किया रामपुर में रात्रि प्रवास सांसद ने सरकारी अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।इस मौके पर भूपेंद्र...