सांसद भट्ट ने 37 सोमनाथ धाम श्रद्धालु को रवाना किया
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-विशेष नि:शुल्क ट्रेन यात्रा 2026' के तहत सोमवार को नैनीताल जिले के 37 श्रद्धालुओं का दल हल्द्वानी से देहरादून के लिए रवाना हुआ। रोडवेज बस स्टेशन पर सांसद अजय भट्ट ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत कराई और सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकार की यह पहल उन लोगों के लिए बड़ा अवसर है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि यात्रा में आने-जाने, आवास, भोजन, चिकित्सा और स्थानीय परिवहन सहित सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रदेश और देश की समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना के साथ भगवान सोमनाथ के दर्शन करने का आग्रह किया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.