हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- हल्द्वानी। माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती यात्रा जरूरतों को देखते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट ने काठगोदाम से प्रयागराज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जनहित में अविलंब निर्णय लेने का अनुरोध किया है। सांसद भट्ट ने कहा कि हर वर्ष माघ मेला में देशभर से लाखों श्रद्धालु संगम स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए प्रयागराज जाते हैं। कुमाऊं क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में यात्री इस अवधि में प्रयागराज जाने के इच्छुक रहते हैं। लेकिन सीधी ट्रेन न होने से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुविधा मिलेगी। सांसद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.