सांसद भट्ट ने एसटीएच पहुंचकर घायलों का हाल जाना
हल्द्वानी, जून 18 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने गुरुवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचकर कालाढूंगी में हुई सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिए कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घायल की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जाए और जरूरत के मुताबिक बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए। सांसद भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन पीड़ितों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। यह भी पढ़ें- मोबाइल की रोशनी से खाई में खोजे घायल, बचाई जिंदगी
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.