सांसद भट्ट को अयारपाटा वार्ड की समस्याएं बताईं
नैनीताल, जून 21 -- नैनीताल। अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने रविवार को सांसद अजय भट्ट को वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्ड की सड़क, पेयजल, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के बारे बताया। वार्ड में विकास कार्यों को जल्द गति देने की मांग उठाई। सांसद भट्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और अयारपाटा क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सांसद भट्ट को अयारपाटा वार्ड की समस्याएं बताईं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.