हरिद्वार, फरवरी 8 -- नगर निगम हरिद्वार की मेयर किरन जैसल का एक साल पूरा होने पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के 40 पार्षदों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में हरिद्वार में सभी विकास कार्य सनातन संस्कृति के अनुरूप किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी हरिद्वार को देश-दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए सभी विकास कार्यों में सहयोग रहेगा। मेयर किरन जैसल ने कहा कि नगर निगम के सभी 60 वार्डों का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि बढ़ते श्रद्धालुओं और विकास की जरूरत को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से अतिरिक्त विकास कार्य किए जाएंगे। इस समारोह की अध्यक्षता राजकुमार अरोड़ा और संच...