सांसद बोले, मैं नहीं बच्चे करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
कानपुर, मई 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने अनूठी पहल करते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि मैं जो अपनी निधि से 25 लाख रुपये से स्मार्ट क्लास व विकास के अन्य कार्य करा रहा हूं। इसका शिलान्यास मैं नहीं करूंगा। इसका शिलान्यास वहां पढ़ने वाले गरीब, वंचित छात्रों से करवाएं। अब एक बार फिर परमट स्कूल के कायाकल्प के शिलान्यास की बात चर्चा में आ गई है। शहर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर आमतौर पर जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं के बीच विवाद एक परंपरा सी है। शिलापट में नाम लिखाने को लेकर कई बार एक ही दल के नेता एक दूसरे के विरोधी बन जाते हैं। अभी हाल ही में सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी और भाजपा नेता सुरेश अवस्थी परमट स्कूल में होने वाले विकास कार्य को लेकर आमने-सामने आ गए थे औऱ चप्पलें तक निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.