संभल, अप्रैल 3 -- समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने गुरुवार को संसद में क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने मांग की, कि संभल में एक केंद्रीय विद्यालय और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में नवोदय विद्यालय की स्थापना की जाए ताकि स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके। सांसद बर्क ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और यह केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि मदरसों में भी बच्चों को शिक्षा दी जाती है। उन्होंने चिंता जताई कि संभल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में जिस तरह से मदरसों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वह चिंता का विषय है। उन्होंने संसद में यह भी प्रस्ताव रखा कि एक स्वतंत्र कमेटी का गठन किया जाए, जो यह जांच करे कि कहीं अधिकारी नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहे। यदि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.