धनबाद, अप्रैल 16 -- धनबाद। लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद ने एंबुलेस और शव वाहन आपूर्ति के लिए अल्पकालीन कोटेशन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आपूर्तिकर्ता 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपने कोटेशन जमा कर सकते हैं। सभी प्राप्त कोटेशन उसी दिन दोपहर 3 बजे खोले जाएंगे। एंबुलेंस की आपूर्ति धनबाद सांसद ढूलु महतो द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में सांसद मद से की जाएगी। इसका उद्देश्य आम जनता, विशेषकर मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। शव वाहन की आपूर्ति बंगाली कल्याण समिति के माध्यम से सांसद मद से की जाएगी। इसका उद्देश्य आम लोगों को अंतिम संस्कार के समय आवश्यक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.