प्रयागराज, अप्रैल 2 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने लोकसभा के बजट सत्र में अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों की जमीन अधिग्रहण का मुद्दा गुरुवार को सदन में उठाया। सांसद ने कहा कि क्षेत्र में करीब तीन दर्जन गांव बजहां, चकहिनौता, चकिया हिनौता, मुकुंदपुर, राजपुर, बहादुरपुर कछार, हेतापट्टी, फैजुल्लापुर, फिरोजपुर, गुलालपुर, मदारपुर, धरमपुर, घुरवा, सकरा, नीबी, नारायणपुर, नीबी खुर्द, बसमहुआ, कसेरुआ कलां, मेंडुवा, कांदी, सहसों, बेरूई, रामनगर, समईपुर, केवटलिया आदि गांवों में किसानों को जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं जबकि यहां के अधिकांश किसान छोटी जोत के हैं और अपनी खेती पर ही निर्भर हैं। जमीन ही उनकी पहचान है, आजीविका है और भविष्य भी। ऐसे में इनकी जमीनों का अधिग्रहण रोका जाए और उनके भविष्य के लिए आजीविका की सुर...