प्रयागराज, मई 16 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने शनिवार को दैवी आपदा आंधी की चपेट में आकर मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से दी गई आर्थिक सहायता धनराशि के तौर पर चार-चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया।बता दें कि बुधवार शाम आई आंधी में गिरे पेड़ों की चपेट में आकर सराय‌इनायत थाना क्षेत्र के बग‌ई बदनामा गांव निवासी अरविंद प्रताप के 22 वर्षीय पुत्र विनय प्रताप उर्फ प्रियांशु, कौड़रू दुईपेड़िया गांव निवासी दुर्विजय पटेल के पुत्र आरुष पटेल तथा रिठैया गांव निवासी जगत बहादुर मुसहर के पुत्र दिनेश मुसहर की मृत्यु हो गई थी। सांसद प्रवीण पटेल ने अरविंद प्रताप व दुर्विजय पटेल तथा दिनेश मुसहर की पत्नी अंजलि को चेक प्रदान करते हुए दुःखी परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना प्रकट की। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री ने आप...