पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया। पूर्णिया में देर रात सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव की माताजी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लाइन बजार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी मिलने पर सांसद पप्पू यादव देर रात अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनकी तबीयत का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पप्पू यादव ने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने ईश्वर से राजेश यादव की माताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...