लातेहार, मार्च 13 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड़ परियोजना क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि गंगेश्वर यादव ने रांची स्थित सीसीएल दरभंगा हाउस में खनन विभाग के डीटी सीएस तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी कई अहम समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान डीटी सीएस तिवारी ने आश्वासन दिया कि आरओएम कोयले की बिडिंग जल्द कराई जाएगी,जिससे स्थानीय व्यापारियों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके अलावा तेतरियाखाड़ कोलियरी में हाल ही में लगी आग की घटना तथा उसमें घायल हुए सीसीएल कर्मी अनुज यादव की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वर्तमान में अनुज यादव का इलाज रांची स्थित देवकमल अस्पताल में चल रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.