सांसद प्रतिनिधि ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास
रामगढ़, जून 10 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। छावनी परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 7 स्थित पोचरा झोपड़ी टोला में नव प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने शिलान्यास करते हुए कहा कि इस केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान छावनी परिषद विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पवन कुमार महतो, प्राचार्य सपना देवी, पवन यादव, किशोर कुमार, तरुण यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- विश्रामपुर और नावाडीह में बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र भवन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.