बोकारो, मार्च 16 -- बेरमो। रामनवमी को लेकर बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बेरमो एसडीएम को मांग पत्र सौंपा है। कहा कि रामनवमी पर इस स्टेडियम में बड़े स्तर पर झांकी प्रदर्शन किया जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से बिजली काट दिये जाने से परेशानी होती है। ऐसे में डीवीसी प्रबंधन के द्वारा स्टेडियम में लाइटिंग और मंच की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। महावीर मंगल सेवा दल के प्राण गोपाल सेन ने भी एसडीएम से व्यवस्थाओं की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...