आदित्यपुर, नवम्बर 30 -- चांडिल, संवाददाता। भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल उर्फ दीपू जायसवाल ने ईचागढ़ विधानसभा में पिछले डेढ़ साल से सांसद प्रतिनिधि मनोनीत नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किए जाने से आम जनता को भटकना पड़ रहा है। सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के क्षेत्र में नहीं रहने पर वे अपनी फरियाद को नहीं रख पा रहे हैं। दीपू जायसवाल ने सांसद से जल्द से जल्द सांसद प्रतिनिधि मनोनीत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सांसद निधि के कई योजना या तो अधूरा है या अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस पर सांसद संज्ञान लेते हुए धरातल पर इसकी जांच कराए ताकि जनता को ससमय योजना का लाभ मिल सके।

हिंदी हिन्...