सांसद प्रतिनिधि का असामयिक निधन, दी श्रद्धांजलि
गंगापार, जून 12 -- फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल के प्रतिनिधि व क्षेत्र के चंदरपुर उर्फ बसमहुआ गांव के मजरा ललचहां गांव निवासी 64 वर्षीय त्रिलोकी नाथ सिंह का शुक्रवार सुबह 8:30 बजे हृदय गति रुक जाने से असामायिक निधन हो गया। सुबह वह अंदावा स्थित कार्यालय के लिए निकल रहे थे। तभी उनको कुछ दिक्कत हुई स्वजन लेकर शहर स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी इंद्रमती देवी, दो बेटी मंजू, अंजू व दो बेटे पवन सिंह और पंकज सिंह को छोड़कर गए हैं। घटना के समय सांसद प्रवीण पटेल दिल्ली में थे। जानकारी मिलने के बाद वह तुरंत रवाना होकर सीधे छतनाग घाट पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.