रामगढ़, जून 18 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के आदेश पर बलकुदरा सियारी टोला में अधिकृत छाई डैम पर सांसद प्रतिनिधियों ने पीवीयूएनएल की ओर से संचालित कार्यस्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, जिला पार्षद शाह पतरातू मंडल सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, रामगढ़ जिला के दिशा मेंबर कुमेल उरांव, सुरेंद्र करमाली, शामिल थे। प्रतिनिधियों ने संबंधित क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर वहां रह रहे आदिवासी परिवारों की समस्याओं का जायजा लिया। सांसद प्रतिनिधियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई परिवार वर्षों से उक्त क्षेत्र में रहकर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। पीवीयूएनएल द्वारा उनके घरों को तोड़ दिए जाने के कारण स्थानीय सांसद एवं विधायक के साथ-साथ ग्रामीणों में भी आक्रोश ...