चतरा, अप्रैल 4 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। सांसद कालीचरण सिंह अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुबह इटखोरी पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, पूर्व मंत्री सतीश सिंह के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। इस मौके पर रत्नेश्वर शर्मा, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा साव, सुधीर कुमार रॉय, शक्ति सिंह, योगेंद्र सिंह , अश्विनी सिंह, संजय सिंह, सतेंद्र गिरी, बीरेंद्र सिंह शक्ति सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...