सांसद पहल से सिल्ली में नया ट्रांसफॉर्मर लगा, लोगों को राहत
रांची, मई 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्टेडियम के समीप सांसद संजय सेठ की पहल पर 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी महतो, मंडल अध्यक्ष अम्बुज रजक व सुधीर साहु ने इसका उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से लो वोल्टेज व फेज समस्या से लोग परेशान थे। ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह खराब हो चुका था। सांसद के हस्तक्षेप के बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद साय, सुभाष महतो, लखन नायक, कृष्णा रविदास, भेंगराज प्रसाद, पिंटू चौधरी, जिमुआनंद चौधरी, आर्यन चौधरी, पवन गुप्ता, राजा सिंह आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- हरिहरगंज पावर सबस्टेशन में 10 मेगावाट बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.