सांसद पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा
पूर्णिया, अगस्त 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस नेता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव ने दिल्ली निवास सांसद पप्पू यादव पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी सांसद पर इस प्रकार का हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि चार लोगों का खुलेआम चाकू लेकर सांसद पप्पू यादव पर हमला करने पहुंच जाना और मीडिया के कैमरों के सामने इस तरह की दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने का प्रयास करना दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली, निष्क्रियता और सुरक्षा व्यवस्था की घोर विफलता को उजागर करता है। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि सोशल मीडिया पर सांसद पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को इनाम देने जैसी खुली धमकियां दी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में पप्पू यादव की पीसी में मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.