सांसद पप्पू यादव ने पांच नाव का नि:शुल्क परिचालन कराया
भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की ओर से बरारी व हाईलेवल घाट नवगछिया के बीच आमलोगों की सहायता के लिए पांच नाव का नि:शुल्क परिचालन शुरू कराया गया। रविवार से बरारी घाट से नावों का परिचालन शुरू हुआ। बिना किराया के इन नावों पर बैठकर गए आम यात्रियों को राहत मिली। पूर्णिया सांसद ने बीते दिनों जाह्नवी चौक घाट से बरारी घाट तक लगभग दो घंटे तक नाव पर बैठकर स्थिति का जायजा लिया था। सांसद ने घोषणा की थी कि पांच नाव और एक स्टीमर अपनी ओर से चलवाएंगे। सांसद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'हमने कहा था, हमने किया। नवगछिया और भागलपुर की जनता को मेरी तरफ से पांच नाव समर्पित।' उन्होंने सरकार पर भी तंज कसा कि जो नि:शुल्क नाव नहीं दे पा रहे वह विकास कैसे करेंगे। उन्होंने आगे लिखा कि विक्रमशिला पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.