पूर्णिया, अप्रैल 16 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड के बनभाग पंचायत अंतर्गत चूनापुर मुसहरी टोला निवासी रंजय ऋषिदेव की संदिग्ध हत्या मामले में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद ने अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसी गरीब परिवार के कमाऊ सदस्य की हत्या पूरे परिवार के भविष्य पर गहरा असर डालती है, ऐसे में प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.