पटना, फरवरी 13 -- पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार मालवीय ने शुक्रवार को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को तीनों आपराधिक मामले में नियमित जमानत दे दी। सांसद के वकील विजय आनंद ने नियमित जमानत अर्जी दायर की थी। अर्जी पर बहस करते हुए उन्होंने कहा कि तीनों आपराधिक मामले राजनीतिक विद्वेष से किया गया। सासंद की ओर से जनहित के कार्यों को लेकर धरना-प्रर्दशन करने के दौरान केस कर पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें फंसाया गया। सरकार की ओर से पुलिस अभियोजन पदाधिकारी ने उनकी जमानत अर्जी का विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विशेष अदालत ने बेऊर जेल में बंद पप्पू यादव को नियमित जमानत दी। जेल में बंद पप्पू यादव को पटना के चार आपराधिक मामले में जमानत मिली है। इन चारों मामलों में बेल बॉन्ड दाखिल क...