सांसद पप्पू यादव के प्रदर्शन के विरोध में 'बुद्धि-शुद्धि यज्ञ'
गोरखपुर, अगस्त 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। संसद भवन परिसर में सनातन धर्म को लेकर अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। इसके विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने महानगर स्थित शास्त्री चौराहे पर सांसद पप्पू यादव की 'बुद्धि-शुद्धि' के लिए विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म और भगवान श्री राम के सम्मान में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रांत संगठन मंत्री दीपेश कुमार ने कहा कि सनातन धर्म और हमारे आराध्य भगवान श्री राम का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी जनप्रतिनिधियों को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। संसद जैसे पवित्र मंदिर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.