जमशेदपुर, फरवरी 14 -- सांसद पप्पू यादव की न्यायालय के आदेश के बाद रिहाई की खुशी में शनिवार को साकची गोलचक्कर पर संविधान बचाओ मोर्चा की ओर से कांग्रेस नेता विजय यादव के नेतृत्व में लड्डू वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी की निंदा की। कहा, उन्होंने पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की बलात्कार एवं हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषियों को सजा दिलाने के लिए बिहार सरकार पर दबाव बनाए हुए थे। इससे घबराकर बिहार सरकार एवं प्रशासन ने 31 साल पुराने मामले में रात में तानाशाही तरीके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया और दो एफआइआर दर्ज करा दी, जो बेहद निंदनीय है। लेकिन न्यायालय के द्वारा उन्हें जमानत मिली एवं उनकी रिहाई हुई। इसी खुशी में लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.