आगरा, अगस्त 1 -- संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में कांग्रेस समर्थित पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा किए स्वांग के विरोध में बजरंग दल छावनी महानगर और पश्चिम महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं सांसद पप्पू यादव की बुद्धि-शुद्धि को यज्ञ किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि पप्पू यादव ने संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है। जिससे संतों की व सनातनी समाज की भावना आहत हुई है। चोरी किसी साधु-संत ने नहीं, वहां के कुछ कर्मचारियों ने की है। फिर उस घटना के विरोध में पप्पू यादव और अन्य सनातन विरोधी नेताओं द्वारा भगवा वस्त्र धारण कर साधु-संतों का रूप धारण करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह भी पढ़ें- 'पप्पू गैंग ने मिलकर'. संसद में चंदा चोरी के नाटक पर सीएम धामी ने राहुल गांधी और पप...