बेगुसराय, फरवरी 9 -- गढ़हरा(बरौनी)। सांसद पप्पू यादव आज बिहार में अन्याय, अत्याचार ,प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ जनता की आवाज के प्रतीक बन गए हैं। यह बात सोमवार को गढ़हरा में कांग्रेस नेता राम अनुग्रह शर्मा ने कहते हुए बताया कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर उनकी गिरफ्तारी हुई है, जो सरकार का अलोकतांत्रिक कार्य है। इसके अलावा कांग्रेस के संजय सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, नंदकिशोर सिंह, गौरव कुमार, दिनेश सिंह ने भी सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि बिहार में जहां भी जनता उन्हें पुकारती है, वह दौड़े हुए आकर जनता के आंसू पोंछते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.